दण्ड विधान के प्राचीन और वर्तमान परिप्रेक्ष्य: एक अध्ययन

Journal Title: RIVISTA - Year 2017, Vol 1, Issue 1

Abstract

मनुष्य हर युग में सामाजिक प्राणी होते हुए भी कई बार समाज विरोधी कार्य भी करता है। इन कार्यों की गणना अपराध के रुप में होती है। इसी कारण समाज ने अपने प्रत्येक सदस्य की सर्वविध सुरक्षा एवं उनके हितार्थ विविध नियम एवं उपनियम बनाए है। जिन्हें संतान्य भाषा में कानून अथवा विधि कहते हैं। इन्हीं से समाज में सर्वथा सुख-शान्ति, सुव्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अपराध की अवधारणा एक समाज से दूसरे समाज में तथा एक युग से दूसरे युग में परिवर्तित होती रही है। इसी अनुरुप दण्ड व्यवस्था में भी बदलाव दृष्टिगोचर होता है। किसी भी समाज और संस्कृति के इतिहास का वर्तमान और भविष्य से गहरा सम्बन्ध होता है। इसी संदर्भ में प्राचीन भारतीय समाज में अपराध के संदर्भ में प्रयुक्त दण्ड व्यवस्था जो प्राचीन साहित्यों में उल्लेखित हैं। यदि तत्कालीन व्यवस्था के अनुरूप प्रावधान वर्तमान में भी अपनाये जाए तो संस्कृति की रक्षा संभव है और समाज में अपराधों की रोकथाम के लिए प्राचीन अनुभवों का लाभ भी लिया जा सकता है। किंतु यह भी जरुरी नहीं कि दण्ड़ संबंधित प्राचीन विधान और प्रावधान वर्तमान में उपयोगी हो। इसी दृष्टि से प्रस्तुत आलेख में प्राचीन साहित्य में उल्लेखित दण्ड व्यवस्था के साथ वर्तमान दण्ड व्यवस्था के तुलनात्मक संदर्भों का विश्लेषण प्रस्तुत किया जा रहा है। आलेख अपराध और दण्ड की सैद्धांतिकी के साथ ही, प्राचीन और आधुनिक काल में प्रचलित दण्ड व्यवस्था पर प्रकाश डालता है और अंततः प्राचीन दण्ड व्यवस्था की वर्तमानकालिक प्रांसगिकता को रेखांकित करता है।

Authors and Affiliations

Archana Jain, Manoj Rajguru

Keywords

Related Articles

उषा प्रियंवदा का कथा साहित्य और स्त्री मनोविज्ञान

मनोविज्ञान सामान्य स्वस्थ व्यक्ति का अध्ययन करता है, वह केवल शारीरिक अध्ययन न करके मनुष्य के आन्तरिक भावों, विचारों के द्वन्द्व आदि का अध्ययन करता है। आधुनिक युग में मनोविज्ञान की उपादेयता को अस्वीकार नहीं किया जा सकता।...

दण्ड विधान के प्राचीन और वर्तमान परिप्रेक्ष्य: एक अध्ययन

मनुष्य हर युग में सामाजिक प्राणी होते हुए भी कई बार समाज विरोधी कार्य भी करता है। इन कार्यों की गणना अपराध के रुप में होती है। इसी कारण समाज ने अपने प्रत्येक सदस्य की सर्वविध सुरक्षा एवं उनके हितार्थ विविध नियम एवं उपनिय...

वायुमण्डलीय विद्युत : एक अध्ययन

वायुमंडलीय विद्युतिकी को सभी ने आसमान में देखा है परन्तु इसके बारे में अभी अधिक जानकारी का अभाव है। यह किन कारणों से उत्पन्न होती है? इसका मान कितना होता है? क्या यह किसी कार्य में प्रयुक्त की जा सकती है, यदि हां तो कैसे...

नंदकिशोर आचार्य के काव्य का भाषिक और साहित्यिक वैशिष्ट्य : नई सदी के विशेष संदर्भ में

नंदकिशोर आचार्य का लेखन कर्म प्रारंभ से ही भाषिक प्रयोग में निरंतर प्रयोगधर्मी रहा है। भाषा प्रारम्भ से ही इनके आकर्षण का विषय रही है। श्रीआचार्य भारतीय मूल्यों के प्रति विश्वास रखते हुए भी उनमें युगीन परिस्थितियों के अन...

राजस्थान राज्य के डुंगरपुर जिले के जनजातीय गांवों में ई-अपशिष्ट परिदृश्य

वैश्वीकरण ने हर घर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की शुरुआत की है और ई-अपशिष्ट को अब पूरी दुनिया में पर्यावरण के लिए खतरा माना जाता है। वर्तमान अध्ययन, राजस्थान राज्य में डुंगरपुर के आदिवासी क्षेत्रों के गांवों में सर्वेक्षण व...

Download PDF file
  • EP ID EP214883
  • DOI 10.26476/rivista.2017.01.01-24
  • Views 59
  • Downloads 0

How To Cite

Archana Jain, Manoj Rajguru (2017). दण्ड विधान के प्राचीन और वर्तमान परिप्रेक्ष्य: एक अध्ययन. RIVISTA, 1(1), 1-24. https://europub.co.uk/articles/-A-214883